राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली में मची भगदड़                  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली में मची भगदड़                  

-कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर ,कई लोग घायल

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- यूपी के प्रयागराज में भारतीय गठबंधन की जनसभा में भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर पर पहुंच गए। इससे नाराज दोनों नेता बीच में सभा छोड़कर चले गए। प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हुआ है। जनसभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के अनुसार, पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ काबू हो गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं की इस हरकत से नाराज होकर दोनों नेता बिना कुछ बोले ही चले गए। दोनों नेता मंच से चले गए। दोनों नेता हेलीकॉप्टर में बैठकर यहां से रवाना हो गए।                                                                                                                                                      

अखिलेश को देखते ही बेकाबू हुई भीड़                                                  
प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में पड़िला में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य की जनसभा में रविवार की दोपहर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मंच के सामने डी की बैरिकेडिंग तोड़ दी। वहां कई लोग घायल भी हुए। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मंच पर भी पहुंच गए। वहां मंच पर मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी असहज हो गए। वह चुपचाप मंच पर लगी कुर्सी में बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वहां पहुंचे। मंच के सामने भीड़ जमा होने से दोनों नेता तकरीबन 15 मिनट तक बैठे रहे। फिर आपस में बातचीत कर दोनों वहां से चलते बने।

पड़िला महादेव मंदिर के पास एक आम के बाग में सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में सभा आयोजित थी। सभा स्थल पर सुबह से ही भीड़ आनी शुरू हो गई। दोपहर 1.20 बजे सबसे पहले अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता पुलिस का घेरा तोड़ हेलीपैड तक पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन बाद में पुलिस ने वहां से सभी को खदेड़ दिया। वहीं अखिलेश जब तक मंच पर पहुंचे तब तक वहां मौजूद सैकड़ों सपा समर्थकों ने मंच के पास डी पर लगी बैरिकेटिंग तोड़ दी।


सैकड़ों कार्यकर्ता मंच तक पहुंचे
अचानक सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मंच तक पहुंच गए। इस दौरान अखिलेश के साथ आए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। कुछ लोग जो मंच पर चढ़ गए थे, उन्हें वहां से किसी तरह उतारा गया। कार्यकर्ता डी घेरे से हटने को तैयार ही नहीं हुए। वहां सपा के साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कई बार हाथ जोड़कर वहां मौजूद भीड़ को पीछे हटाने के लिए कहा, लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। इस बीच वहां राहुल गांधी की एंट्री हुई तो कार्यकर्ता और उत्साहित हो गए।

राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में लोगों पर डंडा चलाने से मना कर दिया। बाद में राहुल और अखिलेश कुर्सी पर ही तकरीबन 15 मिनट बैठे रहे। बताया जा रहा है कि इस बीच वहां सुरक्षा कर्मियों ने दोनों नेताओं तक सूचना पहुंचाई कि यहां ज्यादा देर रुकना ठीक नहीं होगा। इसके बाद अखिलेश और राहुल सभा छोड़कर वहां से चले गए। बाद में दोनों का हेलीकॉप्टर एक-एक करके वहां से यमुना पार के मुंगरी के लिए रवाना हो गया। उधर, भगदड़ को लेकर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मो. कादिर ने कहा कि पुलिस का इंतजाम वहां अच्छा नहीं था। अगर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर लिया होता तो भगदड़ जैसी स्थिति न आती।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox