
मानसी शर्मा/- इन दिनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते काफी तनाव पूर्ण चल रहे हैं। पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर्स (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) की मौत हो गई। यह सभी एक मैत्रीपूर्ण मैच खेलकर वापस लौट रहे थे। साथ ही एयरस्ट्राइक में पांच और लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद अफगानिस्तान की क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले का राशिद खान ने समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।
पाकिस्तान पर बरसे राशिद खान
पाकिस्तान पर निशान साधते हुए राशिद खान ने लिखा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये गैरकानूनी कार्रवाइयां मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं। इन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए। मैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उस फैसले का स्वागत करता हूं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के आगामी मैचों से हटने का फैसला किया है। कठिन समय में मैं लोगों के साथ हूं। हमारी राष्ट्रीय गरिमा पहले आनी चाहिए।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,