राजस्थान व पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी मची घमासानः

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान व पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी मची घमासानः

-अपनी सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का सदन से वॉकआउट, निशाने पर सीएम बघेल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजस्थान व पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में घमासान मच गया है। हालांकि यह घमासान एक विधायक पर हमले को लेकर मचा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अपनी ही सरकार से नाराज होकर आज विधानसभा से बाहर निकल गए। मंत्री ने जांच के आदेश नहीं देने तक सदन आने से इनकार कर दिया है। हमले में सिंहदेव के रिश्तेदार का नाम सामने आया था। जिसको लेकर भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव आमने-सामने हैं।
                     छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आमने सामने आ गए। अपनी ही सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार कर दिया। टी एस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक पर हुए हमले पर जब तक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक वह खुद को इस प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे।
                       बता दें कि 23 जुलाई की देर रात कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हुआ था। कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर तोड़फोड़ की थी। हमले में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के रिश्तेदार का नाम सामने आया था। इस मामले में सरगुजा पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं विधायक ने आरोप लगाया था कि पार्टी का एक गुट उनसे नाराज है, जिसकी वजह से यह हमला कराया गया।
                       विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा था कि बीते दिनों उन्होंने बघेल की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह बयान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को पसंद नहीं आया और बाद में उनके काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री से उनकी जान को खतरा है।  इन आरोपों को लेकर सिंहदेव ने कहा था कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र और राज्य के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। वह इस पर कोई बयान नहीं देंगे।  
                       घटना पर टीएस सिंहदेव ने पुलिस से कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। सिंहदेव ने कहा था कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox