राजधानी में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर शिकंजा, पुलिस ने होटलों से दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर शिकंजा, पुलिस ने होटलों से दबोचा

दिल्ली/सिमरन मोरया/- पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। देश भर में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम जिले के दिल्ली कैंट में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने स्थानीय सूचनाओं के आधार पर एक विशेष अभियान चलाकर चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये लोग बिना वैध वीजा के दिल्ली के एक होटल में छिपकर रह रहे थे, क्योंकि इनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। यह सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, और संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय इनपुट्स और गहन जांच का सहारा लिया जा रहा है।

पुलिस से बचने के लिए होटलों में छिपे थे अवैध प्रवासी
राजधानी के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दिल्ली  कैंट में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। बता दें, यह सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। पुलिस को लोकल लोगों से जानकारी मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी लोग महिपालपुर इलाके में मौजूद हैं। जांच के बाद मालूम चला कि ये अवैध नागरिक यानी महोम्मद रोहन ढाका बांग्लादेश, सुहेल अहमद मीरगंज बांग्लादेशी, मोहम्मद जुबराज खर्रा बांग्लादेश और अबू केस ढाका, बांग्लादेश के रहने वाले हैं। साथ ही खबर मिली है कि इन लोगों को अब FRRO की मदद से बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। यह सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे, जबकि इन सभी का वीजा एक्सपायर हो चुका है। पुलिस से बचने के लिए यह सभी लोग अपनी पहचान को छिपाने के लिए होटलों में भी रुके थे।

चांदनी महल इलाके में भी पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने चांदनी महल इलाके में छापेमारी कर छह अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया, जिनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। ये लोग अपनी पहचान छिपाकर एक ही घर में रह रहे थे। पुलिस ने स्थानीय सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए लोगों में मरियम (जशोर, बांग्लादेश), तुलतुल (जशोर, बांग्लादेश), शिवली (जशोर, बांग्लादेश), और अर्जीना (जशोर, बांग्लादेश) शामिल हैं। इनके पास से भारतीय दस्तावेज बरामद किए गए, जिनकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अवैध प्रवास को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है, और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

कैसे ली भारत में एंट्री?
फिलहाल इन से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस पूरे मामले सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर ये लोग किस रूट से भारत में एंट्री ले रहे है। पुलिस अपनी तरफ से जानकारी हासिल करने में लगी है। इनकी मदद करने वाले भी पुलिस निशाने पर है।  इनके दिल्ली आने के बाद में किन-किन लोगों ने इनको मदद पहुंचाई और इनको दिल्ली में रहने के लिए शरण देने वाले कौन लोग हैं? इसकी तलाश भी की जा ही है। एक बार जानकारी मिलने के बाद इन लोगों के FRRO की मदद से रिपोर्ट किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox