राखी सावंत की तीसरी शादी पर नया मोड़: डोडी खान ने शादी से किया मुँह मोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राखी सावंत की तीसरी शादी पर नया मोड़: डोडी खान ने शादी से किया मुँह मोड़

अनीशा चौहान/-  राखी सावंत की तीसरी शादी एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुकी है। कुछ समय पहले ही पाकिस्तानी अभिनेता डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने राखी सावंत को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस वीडियो के बाद से दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में आ गईं थीं, लेकिन अब हाल ही में डोडी खान ने एक नाटकीय मोड़ लेते हुए शादी से मुकरने की बात कही है, जो राखी के लिए काफी दिल तोड़ने वाला साबित हुआ है।

डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “सलाम वालेकुम हिंदुस्तान पाकिस्तान, मैं डोडी खान। कुछ दिन पहले आपने मेरे सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था, जिसमें मैंने राखी सावंत को प्रपोज किया था। बिल्कुल ठीक देखा था आपने। मैंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज इसलिए किया था क्योंकि मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब से मैंने राखी को जाना है, मुझे उनमें एक ऐसा इंसान नजर आया, जो खुदा से मोहब्बत करता है। उन्होंने बहुत कष्ट देखे हैं। उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया, और उनकी जिंदगी में एक शख्स आया, लेकिन आप सब जानते हैं कि उसने क्या किया। राखी ने उसके लिए इस्लाम काबुल किया, उमरा किया, फातिमा नाम रखा, माशाल्लाह, यह बहुत बड़ी बात है। मुझे यह सब देखकर अच्छा लगा, इसलिए मैंने प्रपोज किया।”

लेकिन डोडी खान ने शादी के बारे में एक नई बात कहते हुए कहा, “लोगों को हमारा रिश्ता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, और मुझे जितने मैसेज और वीडियोज आए हैं, उतना मैं बर्दाशत नहीं कर सकता। तो राखी जी, आप मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, बहुत प्यारी दोस्त हैं, लेकिन आप मेरी दुल्हन तो नहीं बन पाएंगी। पाकिस्तान की बहू आप जरूर बनेंगी, ये मेरा आपसे वादा है। मैं आपकी शादी करवाऊंगा, पाकिस्तान में ही करवाऊंगा, अपने ही किसी भाई से करवाऊंगा।”

इस बयान ने राखी सावंत के दिल को तोड़ दिया, क्योंकि वह शादी के लिए डोडी खान के प्रपोजल पर पूरी तरह से विश्वास कर रही थीं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राखी इस पूरे मामले को कैसे संभालती हैं और आगे उनका क्या कदम होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox