रणवीर सिंह की मूवी ‘’जयेशभाई जोरदार’’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रणवीर सिंह की मूवी ‘’जयेशभाई जोरदार’’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली /मानसी शर्मा – एक्टर रणवीर सिंह आपने जोरदार किरदारों से लोगों के मन में आपनी अलग ही एक छवि बना लेते हैं। हल ही में रणवीर सिंह कि आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेल रिलीज हो गया हैं। आप को बता दे , कि इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती शख्स की भूमिका निभाई हैं। तो दूसरी तरफ अभिनेता बोमन ईरानी रणवीर सिंह के पिता के किरदार में नज़र आ रहे है जो कि गांव के सरपंस कि भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर में लड़का और लड़की के बीच के भेदभाव को दिखाया गया है इस के साथ ही फिल्म में सोशल मैसेज भी दिया गया है। फिल्म में काँमेडी भी है। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म एक सामाजिक  मुद्दे पर आधारित है। यह फिल्म के डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर हैं।  दिव्यांग ठक्कर की बतौर डायरेक्टर पहली डेब्यू फिल्म हैं। साथ ही बीते सोमवार को एक्टर रणवीर सिंह ने इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ चार्ली चैपलिन की फिल्मों की तरह है, जिसमें सामाजिक मुद्दे पर प्रकाश डाला गया है। रणवीर सिंह ने कहा, ‘ये फिल्म एक संदेश देगी। उन्होंने कहा- जीवन में हमने अपने स्कूल के दिनों में कन्या भ्रूण हत्या के गंभीर मुद्दे के बारे में सुना था और तब लगा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है हालांकि यह अभी भी समाज में होता है। रणवीर ने कहा-  ये सामाजिक बीमारियां हैं जो अभी भी प्रचलित हैं। जब रणवीर से संवाददाताओं ने पूछा कि भविष्य में वह क्या पसंद करेंगे लड़का या लड़की। तब 36 वर्षीय अभिनेता ने कहा- ये मेरी पसंद नहीं है ये भगवान की मर्जी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox