नई दिल्ली/भावना शर्मा/- जाने माने शिक्षाविद डॉ रमेश कुमार योगाचार्य को शिक्षा, योग एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महर्षि पतंजलि योग संस्थान पलवल हरियाणा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता एवं गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में “योग गौरव राष्ट्रीय सम्मान“ से सम्मानित किया गया।

अनेक प्रतिभाओं के धनी डॉक्टर रमेश कुमार पिछले 20 वर्षों से शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं। समाज को स्वस्थ बनाने और योग के प्रचार प्रसार के लिए अनेक सामाजिक संस्थाएं, दिल्ली सरकार, आयुष मंत्रालय भारत सरकार, दिल्ली संस्कृत अकादमी, संस्कृत विश्वविद्यालय एवं अध्यात्म योग संस्थान आदि के साथ मिलकर अनेकों सम्मेलन, शोधकार्य और सैकड़ो योग शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। वर्तमान समय में डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के योग विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। योगाचार्य रमेश कुमार 2000 और 2003 में योग में विश्व योग चैंपियन भी रह चुके हैं। इनकी इन अभूतपूर्व उपलब्धियां को देखते हुए इन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।


More Stories
हर्षि दयानंद की जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश गूंजा
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा