यूपी में नई सौगात: ग्रामीण रोडवेज बसों का किराया 20% सस्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में नई सौगात: ग्रामीण रोडवेज बसों का किराया 20% सस्ता

-सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा -ग्रामीण जनता सेवा बसों की शुरुआत

उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/-    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित परिवहन विभाग के कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने “ग्रामीण जनता सेवा” बसों की शुरुआत की, जिनमें आम रोडवेज की तुलना में 20 प्रतिशत सस्ता किराया लिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेशभर में 250 बसें चलाई जाएंगी और प्रत्येक डिपो की लगभग 10% फ्लीट ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देगी। ये बसें 75 से 80 किलोमीटर की दूरी तक गांवों को जोड़ेंगी।

किराया होगा कम, यात्रियों को सीधा लाभ
सामान्य रोडवेज बसों में यात्रियों से 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाता है, लेकिन ग्रामीण जनता सेवा में यह दर घटाकर 1.04 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। यानी यदि किसी यात्री का किराया 100 रुपये बनता है तो उसे केवल 80 रुपये ही देने होंगे। इससे गांवों में रहने वाले लोगों, छोटे व्यवसायियों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। फल, सब्जी, दूध और अन्य सामान बाजारों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।

सीएम का संबोधन – चुनौतियों से निपटने को तैयार परिवहन विभाग
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने परिवहन विभाग की सराहना की और कहा कि विभाग हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में परिवहन मंत्री की समय पर उपस्थिति पर भी चुटकी ली और कहा कि यह बदलाव का संकेत है। सीएम ने कहा कि कुंभ और कोरोना काल में परिवहन विभाग ने प्रदेशवासियों की सेवा करके यह साबित किया है कि वह हमेशा जनता का ‘समय का साथी’ है।

सड़क सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता जताई। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे लगातार चिंता का कारण हैं, जिन्हें न्यूनतम स्तर तक लाना होगा। उन्होंने “नो हेलमेट-नो फ्यूल” जैसे अभियानों की तारीफ की और कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास सड़क सुरक्षा को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि हर ड्राइवर की तीन माह में मेडिकल जांच हो और वाहन संचालन में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाए।

नई सुविधाओं का शुभारंभ
इस अवसर पर सीएम ने परिवहन विभाग की कई नई सेवाओं और परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इनमें आरटीओ कार्यालय से जुड़े 48 कार्यों के लिए 1.50 लाख जन सुविधा केंद्र, आठ इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें, 16 इलेक्ट्रिक बसें, 10 सीएनजी बसें, टाटा और आयशर कंपनी की साधारण बसें तथा 400 बीएस-6 बसें शामिल हैं। इसके अलावा सात नए बस स्टेशनों की नींव रखी गई और जल्द ही 54 आधुनिक बस स्टेशनों का निर्माण होगा।

चालकों और परिचालकों के लिए बेहतर व्यवस्था
ग्रामीण जनता सेवा बसों के चालक-परिचालकों को भी आर्थिक रूप से ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्हें सामान्य दर से अधिक भुगतान किया जाएगा — 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर। इसके अलावा लगातार 26 दिन सेवा देने पर 5,000 रुपये का बोनस और 80% से अधिक लोड फैक्टर पर अतिरिक्त कमीशन मिलेगा। खास बात यह है कि बसों से होने वाली अधिक कमाई में चालक और परिचालक का हिस्सा 50-50 प्रतिशत रहेगा।

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
यूपी सरकार की नई योजना से ग्रामीणों को सस्ता और सुगम यातायात उपलब्ध होगा। यह सेवा न केवल लोगों के लिए सुविधाजनक होगी बल्कि छोटे व्यवसायियों और किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। अब गांवों से शहरों तक आना-जाना सस्ता होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox