
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/शिव कुमार यादव/-विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी जरहाभाठा में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन ने कहा कि नशा नाश का कारण है और नई पीढ़ी इसकी चपेट में आकर अपना जीवन व्यर्थ बर्बाद कर रही है। उन्हें भटकने से रोकना होगा। संध्या ने कहा कि जब तक सरकारी तौर पर सख्ती नहीं बरती जाएगी और हम इसे गंभीरता से नहीं लेंगे तो हमारे सारे प्रयास बकवास साबित होंगे।


उन्होंने कहा कि नशे को रोकने सरकार ने तमाम प्रतिबंध और कानून बनाए हैं लेकिन इसका पालन सफलतापूर्वक नहीं हो पा रहा है। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की टीचिंग इंचार्ज मनीषा सैमुएल ने कहा कि आज देश की सत्तर प्रतिशत आबादी किसी ना किसी नशे की शिकार है। इसका प्रमुख कारण नई पीढ़ी का भटकाव है जिसे हमें ही रोकना होगा। इसके लिए सरकार को सख्ती से सोचकर कार्रवाई करनी चाहिये। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा, सैमुअल, स्नेह, लक्ष्मी तथा संस्था के बच्चे उपस्थित रहे।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत