
मानसी शर्मा / – आज दिल्ली-हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन मैडम मिंज यानी की अनुराधा चौधरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस दौरान, कार्यक्रम स्थल को चार राज्यों की पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया है। इसी बीच मैडम मिंज की हाथों पर मेहंदी लगवाती हुए की तस्वीरें सामने आई हैं।
काला जठेड़ी को दी पैरोल
मैडम मिंज यानी की अनुराधा चौधरी शादी के जिन हाथों में अत्याधुनिक हथियार हुआ करते थे अब उनके हाथों पर मेंहदी सज गई है। दोनों हाथों पर अनुराधा ने मेहंदी से काला जठेड़ी का नाम लिखवाया है। शादी के लिए कोर्ट नेकुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी को पेरोल दी है। इसी कारण गैंगस्टर कीसुरक्षा के लिए चार राज्यों की पुलिस अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात की गई हैं।बता दें, दिल्ली के द्वारका इलाके में दोनों की शादी के लिए एक मैरिज हॉल में होगी।
कार्यक्रम स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा
पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर चार लेयर की व्यवस्था की है। पहली लेयर में गेट पर अतिथियों के नाम की जांच की जाएगी। पहली लेयर में मौजूदा लोगों की तलाशी लेंगे। तीसरे लेयर पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है और चौथे लेयर में पुलिसकर्मी खुद आने वाले लोगों का वीडियो बना रहे हैं। पुलिस हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बता दें, अत्याधुनिक हथियारों के साथ 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित