
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए पार्टी के उम्मीदवार 17 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल को समाप्त होनी है और मेयर तथा डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए एमसीडी की सामान्य बैठक 26 अप्रैल को होगी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘18 अप्रैल अंतिम तिथि है, इसलिए हम अपना नामांकन 17 अप्रैल को भरेंगे।’’ शहरी विकास मंत्री ने इस पर भी जोर दिया कि दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब हथियार डाल दिए हैं। भारद्वाज ने कहा, ‘‘धीरे-धीरे अब वे एमसीडी में अपनी हार को स्वीकार करने लगे हैं। पार्षदों को खरीदने के उनके प्रयास अब कम होने लगे हैं।’’
शहर में प्रत्येक वित्त वर्ष में नये सिरे से मेयर का चुनाव होता है। आप पार्षद शैली ओबेरॉय को 22 फरवरी को दिल्ली का मेयर चुना गया था। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराया था।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत