मेनका गांधी की बड़ी मुश्किलें ISCON पर आरोप लगाना पड़ा भारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेनका गांधी की बड़ी मुश्किलें ISCON पर आरोप लगाना पड़ा भारी

- संस्थान ने भेजा 100 करोड़ का नोटिस

मानसी शर्मा /- भाजपा की सांसद मेनका गांधी का इस्कॉन पर गंभीर आरोप लगाने के बाद भाजपा सांसद मुसीबतों में फंस गई हैं। इस्कॉन ने आरोपों को निराधार बताते हुए उन पर 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा है।इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने अपने बयान में कहा है कि इस्कॉन के भक्त, समर्थक इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है। हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा सांसद ने लगाए थे गंभीर आरोप

 गौरतलब है कि मेनका गांधी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के इस्कॉन के बारे में बात करते हुए कहा था कि,‘एक बार मैं वहां गई थी। पूरी गौशाला में एक भी गाय ऐसी नहीं मिली जो दूध न देती हो। न ही कोई बछड़ा मिला। इसका मतलब साफ है कि वो लोग (इस्कॉन) दूध न देने वाली गायों और बछड़ों को बेच देते हैं’।मेनका गांधी ने आगे कहा था कि जैसा सलूक ये लोग कर रहे हैं, ऐसा कोई नहीं करता है। यही लोग सड़क पर ‘हरे राम हरे कृष्णा’ गाते हुए फिरते हैं और कहते हैं कि हमारा पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। मेनका ने कहा, ‘संभवत: कसाइयों के हाथ जितनी गाय इन्होंने बेची है, उतनी किसी ने नहीं बेची’।

इस्कॉन ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी तरफ इस्कॉन ने इन आरोपों को झूठा बताया था। इस्कॉन ने अपने बयान में कहा था कि सनातन धर्म पर आक्रमण करना देश का फैशन बन गया है। सोशल मीडिया साइट X पर पलटवार करते हुए इस्कॉन से कहा था, इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है। गायों और बैलों की जीवनपर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox