
मानसी शर्मा /- नई दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर कल शाम हड़कंप का माहौल हो गया . दरसल , कल शाम को एक लड़की मेट्रो स्टेशन से आगे निकलकर ट्रैक पर होते हुए बॉउंड्री के जरिए आगे निकल गई . फिर वंहा से कूदकर सुसाइङ की धमकी देने लगी , जैसे ही लड़की पर मेट्रो पुलिस और नीचे रोड से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी , उन्होंने शोर मचाना शुरु किया । मेट्रो स्टाफ और पुलिस ने बड़ी समझदारी से लड़की को बातों में उलझाए रखा. इस तरफ स्टाफ और पुलिस ने उसको कूदने से बचा लिया . इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जो कि शाम करीब 5 बजे का है . पुलिस लड़की से पूछताछ और मामले की जांच कर रही है.
बीते दिन मेट्रो में सफर कर रहे 25 साल के एक एमबीबीएस छात्र की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी . मयंक गर्ग नाम का ये युवक बल्लभ़गढ से दिल्ली मेट्रो में सवार होकर आईएसबीटी के लिए जा रहा था । जवाहरलाल नेहरु मेट्रो स्टेशन के पास उसको दिल का दौरा पड़ा और वो गिर पड़ा. इसको बाद म़ेट्रो स्टेशन से बाहर निकल गया और मूलचंद अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा