मेक इन इंडिया की बड़ी सफलता: पीएम मोदी ने पेश की देश की पहली चिप!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेक इन इंडिया की बड़ी सफलता: पीएम मोदी ने पेश की देश की पहली चिप!

-चीन-अमेरिका को टक्कर देने भारत की बड़ी छलांग

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा, “यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। 40-50 से ज़्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है और भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिखाई दे रही है। इस संयोजन का एक ही संदेश है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत पर विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने कहा कि, “सेमीकॉन इंडिया के इस आयोजन में आए आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। आप सभी विकसित भारत की, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में हमारे बहुत महत्वपूर्ण भागीदार हैं। कुछ दिन पहले ही इस वर्ष की पहली तिमाही के GDP आंकड़े सामने आए हैं, एक बार फिर भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है।

21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, “हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है। यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है।

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा, “वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox