मेक्सिकों की एंड्रिया मेजा बनी मिस यूनिवर्स 2020, 73 देशों की सुंदरियों को पछाड़ जीता खिताब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेक्सिकों की एंड्रिया मेजा बनी मिस यूनिवर्स 2020, 73 देशों की सुंदरियों को पछाड़ जीता खिताब

मेक्सिकों की एंड्रिया मेजा बनी मिस यूनिवर्स 2020, 73 देशों की सुंदरियों को पछाड़ जीता खिताब -एंड्रिया पेशे से हैं इंजीनियर, मेक्सिकों की तीसरी महिला ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/फ्लोरिडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मैक्सिको की एंड्रिया मेजा 73 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स 2020 बन गई हैं। मिस यूनिवर्स का इवेंट फ्लोरिडा में हुआ जिसमें एंड्रिया ने कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल की। इस खिताब को जीतने के लिए एंड्रिया ने विश्व की 73 सुंदरियों से कड़ा मुकाबला किया था। एंड्रिया मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली तीसरी मैक्सिकन महिला है। जिन्होने यह उपलब्धि हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। हालांकि एंड्रिया पेशे से सॉफ्ट वेयर एंजीनियर है लेकिन उनकी रूचि हमेशा ही ग्लैमरस से भरी दुनिया की तरफ रही और इसी के चलते उन्होने यह मुकाम हासिल किया।
                   जैसे ही एंड्रिया मेजा का नाम मंच से मिस यूनिवर्स 2020 के लिए घोषित हुआ तो एंड्रिया की आंखें छलक पड़ी और उसने मुकाबले की अपनी साथियों के गले लग कर जीत का अभिवादन स्वीकार किया। एंड्रिया का जन्म चिहूआहूआ शहर में 13 अगस्त 1994 को हुआ। एंड्रिया 26 साल की हैं। उनके माता-पिता का नाम कारमोना व सेनटिएगो मेजा है। परिवार में उसकी दो छोटी बहनें है। मॉडल होने के साथ-साथ एंड्रिया सॉफ्टवेयर एंजीनियर हैं। 2017 में चिहूआहूआ से ही वो सॉफ्ट वेयर एंजीनियर के तौर पर ग्रेजुएट हुईं। एंड्रिया जेंडर वायलेंस को लेकर काफी मुखर रही हैं। वो चिहूआहूआ टूरिज्म की एंबेसडर हैं। 2020 में उन्होंने मैक्सिकन यूनिवर्सल 2020 का ताज जीता था। इसके अलावा 2017 में वो मिस मैक्सिको बनीं थी।
                 एंड्रिया ने मिस वर्ल्ड 2017 में टॉप 3 में जगह बनाई थीं। लेकिन मानुषी छिल्लर से हार गई थी। बता दें कि भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का टाइटल अपने नाम किया था। फिर भी एंड्रिया ने हार नही मानी और चिहूआहूआ टूरिज्म की एंबेसडर की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपनी मिस यूनिवर्स की तैयारियों में जुटी रही। यह उनकी कड़ी मेहनत व लगन का ही नतीजा है कि आखिर उन्होने अपना मुकाम पा ही लिया।
                 जब मुकाबले के दौरान प्रश्न-उत्तर राउंड में एंड्रिया से सवाल किया गया कि यदि आप अपने देश की लीडर होती, तो आप कोविड-19 महामारी से कैसे निपटती ? तो उन्होने इस सवाल के जवाब में कहा कि मेरा मानना है कि कोविड-19 जैसी इस मुश्किल स्थिति से निपटने का कोई सही तरीका नहीं है, फिर भी मैं जो करती उसमें सबसे पहले लाॅकडाउन होता, इससे पहले कि सब कुछ इतना बड़ा होता क्योंकि हमने बहुत सारी जान गंवाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox