मिल्कीपुर में जीत की ओर BJP, योगी सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिल्कीपुर में जीत की ओर BJP, योगी सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया

मानसी शर्मा /- मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभूषण पासवान बड़ी जीत की ओर से बढ़ रही है। 10 राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार करीब 28 हजार वोट से आगे हैं। भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभूषण पासवान को 53299 वोट मिले हैं तो वहीं सपा प्रत्याशी अजित प्रसाद को 24620 वोट मिले हैं। हालांकि, वोटों की गिनती अभी भी जारी है। इस बीच सपा सरकार के मंत्री दानिश आजाद का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने दावा किया कि सपा से जनता परेशान हो गई थी। “दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से जनता परेशान हो गई है। इन्होंने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। ये स्वीकार्य नहीं है। जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाया है। सपा और AAP को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में सपा का जो हाल हुआ है, दिल्ली में आम आदमी पार्टी का भी वही हाल होने वाला है।” अवधेश प्रसाद ने BJP पर लगाया आरोप सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सपा ने कई बार चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखी। चुनाव में सपा की सारी शिकायतें साफ दिखाई दे रही थीं। अवेधश प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग ने सपा की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भाजपा हारेगी, सपा के उम्मीदवार अजीत प्रसाद जीतेंगे।“

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox