नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / विक्की झा -आए दिन हम लूटपाट और चोरी की खबर सुनते रहते हैं, पर किसी लूटपाट में किसी की जान चली जाना यह एक संगीन अपराध है। 11 फरवरी को महाराष्ट्र बैंक में हुई लूट की वारदात में दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के लिए बैंक के कैशियर और गनमैन पर जबरदस्ती करते हुए गोली चलाई, हालांकि कैसियर अभी भी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, पर गनमैन की जगह पर मौत हो गई। इस कांड को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कहीं दूर जाकर छुप कर बैठे थे।
महाराष्ट्र बैंक में हुई वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे द्वारा मिली फुटेज के बाद अपनी सभी खुफिया एजेंसी को अलर्ट कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा की तैयारी शुरू कर दी। 23 फरवरी की शाम लगभग 6:30 बजे के करीब दोनों आरोपियों को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के पास से पुलिस को 32 लाख 92 हजार रुपए बरामद हुए। लूटपाट कांड में शामिल दोनों आरोपी के पास एक बंदूक और कई ऐसे संदिग्ध सामान थे, जिनको देखकर पुलिस की छानबीन और पुख्ता हो गई मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर के IG, उमेश जोगा ने मीडिया द्वारा हुई बातचीत में इस पूरे लूटपाट कांड का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।
सूत्रों का मानना है दोनों आरोपी लूटपाट का सारा पैसा ले अपने गांव जाने की फिराक में थे, महाराष्ट्र बैंक के निकट स्थित पुलिस की सर्च टीम दोनों आरोपियों की फोटो और सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज को आसपास के सभी पुलिस चौकियों में FAX के जरिए भिजवा दी। जिसके बाद से ही दोनों आरोपियों की पहचान होने पर, पुलिस को अपराधियों के आवास स्थान का पता बड़ी आसानी से मिल गया इससे पहले अपराधी अपने घर पहुंचते पुलिस ने इन्हें वाराणसी में ही 32 लाख 92 हजार रुपए कैश और एक बंदूक समेत धर दबोचा।


More Stories
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर कानूनी दिग्गजों की अपील- ‘संवैधानिक साक्षरता बढ़ेगी तो मिलेगा सच्चा न्याय’
‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
”CRPF ग्रुप केंद्र झड़ौदा कलां ने धूमधाम से मनाया 54वाँ स्थापना दिवस”
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित