
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महापौर (मेयर) डॉ शैली ओबरॉय ने निजामपुर गांव स्थित दिल्ली नगर निगम सह-शिक्षा विद्यालय का निरीक्षण किया। मेयर ने गर्मी की छुट्टियों में निगम विद्यालयों में चल रहे मिशन बुनियाद का भी जायजा लिया। मेयर ने छात्रों से कविताएं सुनी एवं उनसे बातचीत कर उनकी प्रगति की जांच की।
इस दौरान मेयर ने कहा कि विद्यालय में पढऩे वाले छात्रों की सुरक्षा के लिए विद्यालय की चारदीवारी जल्द से जल्द बनाई जाए। विद्यालय से सटी हुई भूमि पर इनर्ट डाल कर समतल किया जाए। मेयर ने कहा कि बच्चों के बैठने के लिए समुचित डेस्क का प्रबंध किया जाए। मेयर ने शिक्षा अधिकारियों से कहा कि स्कूलों की बदहाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मेयर ने निजामपुर गांव में स्थित बंद पड़े मातृ एवं शिशु केंद्र व बारात घर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से संसाधनों एवं पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह जनता का पैसा है तथा इसका इस्तेमाल जनता के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। पुराने डिस्पेंसरी और बारातघर बदहाल हालत में हैं। नए बनाने से पहले पुरानी डिस्पेंसरी और बारातघर की हालत ठीक की जाए। इसके बाद मेयर ने निजामपुर गांव में पार्क के लिए चिन्हित भूमि की चारदीवारी के निर्माण करने के निर्देश दिए।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,