महज गोपालनगर वार्ड का कार्यक्रम बनकर रह गया नजफगढ़ का राहगीरी आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महज गोपालनगर वार्ड का कार्यक्रम बनकर रह गया नजफगढ़ का राहगीरी आयोजन

-राहगीरी से नजफगढ़ विधानसभा के दूसरे आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी -नजफगढ़ विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत के खिलाफ नीचे-नीचे सुलग रही बगावत की चिंगारी


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात में अभी तक भाजपा व कांग्रेस में तो बगावत होती आई है लेकिन अब नजफगढ़ देहात में तेजी से उभर रही आम आदमी पार्टी में भी बगावत की चिंगारी सुलगती नजर आ रही है। हालांकि आम आदमी पाटीं के नजफगढ़ जिला पदाधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं लेकिन रविवार को नजफगढ़ में राहगीरी आयोजन में सिर्फ गोपालनगर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही नजर आये जिससे इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि नजफगढ़ में आप में कुछ तो है चल रहा है। इसका सहज अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को नजफगढ़ विधायक कार्यालय पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में सिर्फ गोपालनगर के ही कार्यकर्ता व नेता दिखाई दिये बाकि नजफगढ़, रोशनपुरा, दिचाऊं कलां व जिला कार्यकारिणी के सदस्य नदारद दिखे।
                   रविवार को नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के कार्यालय के सामने आयोजित राहगीरी कार्यक्रम ने एकता का ढोल पीटने वाली आम आदमी पार्टी की पोल खोलकर रख दी है। इस आयोजन में नजफगढ़ देहात व गोपालनगर वार्ड के नेता व कार्यकर्ता तो दिखाई दिये लेकिन दूसरे वार्डों व नजफगढ़ जिला के नेता नदारद रहे। जिसपर चुटकी लेते हुए भाजपा नेता अनिल कुमार ने कहा कि आप पार्टी में सारे अवसरवादी नेता व कार्यकर्ता जुड़े है जो अपना रंग तो दिखायेंगे ही। लोगों की माने तो नजफगढ़ में ऐसे नेता भी है जो अपने आप को कैलाश गहलोत से बड़ा समझते है जिसकारण उन्होने इस कार्यक्रम से दूरी बनाये रखी।
                    नजफगढ़ का राहगीरी कार्यक्रम लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे एक शानदार उपलब्धि बता रहे है तो वहीं कुछ लोग इसे आम आदमी पार्टी का स्टंट बता रहे हैं।  वहीं लोगों की माने तो अब नजफगढ़ में आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर साफ दिखाई देने लगे हैं। रविवार के राहगीरी कार्यक्रम ने पार्टी की एकजुटता की पोल खोलकर रख दी है। लोगों का कहना है कि नजफगढ़ में भी अब मंत्री कैलाश गहलोत के खिलाफ नीचे-नीचे बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं और समय आने पर ये चिंगारी बनकर फूट भी पड़ेंगे। नजफगढ़ विधानसभा के ऐसे दर्जनभर नेता जो अपने आप को विभिन्न वार्डो का पक्का प्रत्याशी मान रहे है आज वही नेता इस कार्यक्रम से नदारद दिखे जिसपर विपक्ष को चुटकी लेने का एक मौका मिल गया।  नजफगढ़ में भी अब यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि आखिर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम व मंत्री की मौजूदगी में भी आप के अन्य कार्यकर्ता व नेता नदारद क्यो रहे। क्या नजफगढ़ में पार्टी में कोई बगावत के सुर पनप रहे है या फिर ये नेता व कार्यकर्ता अपने आपकों पार्टी से बड़ा समझ रहे हैं। इसका जवाब तो अब आने वाला समय ही बतायेगा जबकि दिल्ली में निगम चुनावों में मात्र कुछ ही समय बचा है।
                   

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox