‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश, पहलगाम हमले के दोषियों को मिलेगी सजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश, पहलगाम हमले के दोषियों को मिलेगी सजा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि पहलगाम हमले से मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। मैं पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को एक बार फिर आश्वस्त करता हूँ कि उन्हें न्याय मिलेगा। आतंकवादी और उनके संरक्षक चाहते हैं कि कश्मीर फिर से बर्बाद हो जाए, इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई।  कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार…आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है।

हर भारतीय का खून इस आतंकवादी हमले को देखकर खौल रहा है : मोदी
नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए कहा, “आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तो मेरे मन में गहरी पीड़ा है। पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुःख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है। चाहे वह किसी भी राज्य का हो या किसी भी भाषा बोलता हो, हर भारतीय उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है। मुझे यह महसूस हो रहा है कि हर भारतीय का खून इस आतंकवादी हमले को देखकर खौल रहा है।”

देश के दुश्मनों को जम्मू-कश्मीर का विकास पसंद नहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “पहलगाम में हुआ यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दर्शाता है। जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक नई ऊर्जा थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, तो यह स्थिति देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को पसंद नहीं आई। वे नहीं चाहते थे कि कश्मीर में विकास और शांति का यह माहौल कायम रहे।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox