धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिला के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजैक्ट मनेठी एम्स को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल को 31 मार्च तक खोला दिया है ताकि भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से स्वेच्छा से मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दे सकें। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने यहां आज बताया कि मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन सरकार को देने के लिए स्वयं ऑनलाइन माध्यम से, कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से, पटवारी के पास बैठकर या सरकार द्वारा अधिकृत एग्रीग्रेटर के माध्यम से अपनी पेशकश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यवाही 31 मार्च के बाद की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए ई-भूमि पोर्टल पर 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता बारे जानकारी दी गई है। काफी भू स्वामियों व संबंधित पंचायतों ने मनेठी एम्स के लिए ई भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन दी है। उम्मीद है कि भू स्वामी 31 मार्च तक मनेठी एम्स के लिए जरूरी भूमि दें देंगे।


More Stories
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
‘अमृत नीर महल’ की शान: नक्काशीदार छत और महाराजा स्टाइल फर्नीचर देख रह जाएंगे दंग
हरियाणा के सोनीपत में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान गई
झज्जर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी पर हमला कर सुनसान जगह ले गया पति
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र