मदर्स डे पर बीआरजी ने एक साथ तीन शहरों में लहराया जीत का परचम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मदर्स डे पर बीआरजी ने एक साथ तीन शहरों में लहराया जीत का परचम

बहादुरगढ़/- मदर्स डे के अवसर पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बी आर जी) के धावकों ने तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित मैराथनों में भाग लेकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। दीपक छिल्लर ने बताया कि गुरुग्राम, नोएडा और द्वारका में आयोजित कार्यक्रमों में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बी आर जी) के सदस्यों ने कई पदक जीते और सम्मानजनक भूमिकाएं निभाईं।

गुरुग्राम – छवीं ग्रैंड हाफ मैराथन 2025 में पदकों की बारिश
रविवार को गुरुग्राम में हुई छवीं ग्रैंड हाफ मैराथन में बी आर जी के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया:

10.5 किमी दौड़ में:

गुलाब सिंह ने ओवरऑल विजेता बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

बह्म प्रकाश मान ने 45 से 60 आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

21.1 किमी हाफ मैराथन में:

सुदेश कुमार ने 45-60 आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अशोक कुमार ने 60+ आयु वर्ग में पहला स्थान जीता।

5 किमी दौड़ में:

चंदन – पहला स्थान (30-45 आयु वर्ग)

धर्मवीर सैनी – दूसरा स्थान (30-45 आयु वर्ग)

सुनील कुमार – तीसरा स्थान (30-45 आयु वर्ग)

रोहताश सैनी – पहला स्थान (45-60 आयु वर्ग)

संजू सैनी – दूसरा स्थान (8-18 आयु वर्ग)

अमृत कौर – पहला स्थान (महिला, 30-45 आयु वर्ग)

किरण नरूला – दूसरा स्थान (महिला, 30-45 आयु वर्ग)

विशेष भूमिकाएं:

दीपक छिल्लर और सुदेश तोमर ने पेसर के रूप में दौड़ में सहयोग किया।नीरज छिल्लर को अम्बेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया।

अन्य सफल धावक: हेमन्त वर्मा, परमिला शर्मा,सुबोध सिंह,नीरज डबास, सरिता , किरण नरूला, अमृत कौर, सुनील , धर्मवीर, सुरेन्द्र , कौशल शर्मा, उरिरेई देवी समेत सभी धावकों ने रन सफलता पूर्वक पूरी की।

रविवार को ही द्वारका – ‘रन फॉर हर ’ इवेंट में बी आर जी की भागीदारी

द्वारका में आयोजित ‘रन फॉर हर इवेंट में डॉ. किरण छिल्लर को अम्बेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया, जो बी आर जी ग्रुप के लिए गर्व का क्षण रहा।

वही नोएडा में रविवार को – मदर्स डे रन में बी आर जी ग्रुप की शानदार उपस्थिति

नोएडा में आयोजित मदर्स डे रन में बी आर जी ग्रुप के राजेश रघुवंशी, शमशेर सिंह, रणबीर सांगवान, सत्यमवान डागर और राजिंदर सिंह ने भाग लिया।
रणबीर सांगवान ने 55+ आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर टीम का मान बढ़ाया।

बी आर जी ग्रुप का फिटनेस और महिला सशक्तिकरण में योगदान सराहनीय
मदर्स डे पर हुए इन आयोजनों में बी आर जी ग्रुप ने न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि पेसर, एम्बेसडर और टीम स्पिरिट से एक बार फिर साबित किया कि फिटनेस और सामाजिक सरोकारों में यह समूह अग्रणी है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox