
नई दिल्ली/- द्वारका सेक्टर-2 स्थित सीएनजी पंप के समीप सर्विस रोड से लगे नाले को ढकने के कार्य में घोर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इस कार्य को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के ठेकेदारों द्वारा कुछ माह पूर्व पूरा किया गया था, जो अब विफल होता दिख रहा है।

स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए (मधु विहार) का आरोप है कि ठेकेदारों ने नाले की सफाई और नीचे प्लास्टर किए बिना ही सीधे स्लैब डाल दिए, जिससे नाला अब तक जाम है और स्लैब टूटने भी लगे हैं। इससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने डीडीए पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी जनहित के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेते, जिसके चलते ऐसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं।

सोलंकी ने डीडीए के उपाध्यक्ष, मुख्य अभियंता, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि मानसून से पूर्व इस नाले की स्थिति को सुधारकर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाए।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त