मथुरा से हेमामालिनी के खिलाफ लड़ने वाले ही करेंगे अब उनका प्रचार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मथुरा से हेमामालिनी के खिलाफ लड़ने वाले ही करेंगे अब उनका प्रचार

-बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मथुरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के खिलाफ कांग्रेस जिस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की बात कर रही थी उसी  मुक्केबाज विजेंदर सिंह बुधवार को भाजपा में ज्वाइन कर ली। अब विजेन्द्र सिंह मथुरा से हेमामालिनी का चुनाव प्रचार करते दिखाई दे तो इसमें कोई अचंभा नही होगा। हालांकि   भाजपा में शामिल होते ही उन्होने अपनी पहली प्रक्रिया देते हुए कहा कि मैं देश के विकास के लिए भाजपा में आया हूं।

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। विजेंदर सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था लेकिन वो हार गए थे। उनका नाम पिछले कुछ दिनों से मथुरा से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, जहां से अभिनेत्री और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी फिर से चुनाव लड़ रही हैं। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव है।

जानें कौन हैं विजेंदर सिंह
बॉक्सर विजेंदर कुमार ने देश को ओलपिंक में बॉक्सिंग में पहला पदक जिताया था। विजेंदर सिंह का जन्म 29 अक्टूबर, 1985 को हरियाणा के भिवानी में हुआ। पिता नाम महिपाल सिंह बेनीवाल है। जो हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर रहे। उनकी मां गृहणी हैं। विजेंद्र बेहद निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े हैं। विजेंद्र सिंह ने अपनी शुरुआती पढाई भिवानी से ही पूरी की है। उन्होंने भिवानी के कॉलेज से स्नातक की पढाई की। विजेंद्र सिंह को कॉलेज के दिनों से ही मुक्केबाजी और कुश्ती का शौक था, वह इसकी प्रैक्टिस भिवानी बॉक्सिंग क्लब में करते थे। उन्होंने कोचिंग का प्रशिक्षण भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से लिया हैं।

ऐसे शुरू हुआ खेल का सफर
विजेंदर ने 2004 के एथेंस समर ओलंपिक्स और 2006 के कामनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा लिया। 2006 में दोहा में हुए एशियन गेम्स में कजाखस्तान के बख्तियार अर्तायेव के खिलाफ सेमीफाइनल हारने के बाद ब्रोंज मेडल जीता। 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स में क्वार्टरफाइनल में इक्वेडोर के कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हराकर ब्रोंज जीता। विजेंदर को खेल क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड और भारत के चौथे नागरिक सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 2009 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने विजेंदर को अपने वार्षिक मिडिलवेट केटेगरी की सूचि में 2800 पॉइंट के साथ टॉप बॉक्सर घोषित किया।

विजेंदर सिंह का विवादों से रहा नाता
विजेंदर उस समय विवादों में रहे, जब 2013 में पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपये की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी।

बॉलीवुड में भी आजमा चुके हैं किस्मत
बाक्सर विजेंदर ने बॉलीवुड फिल्म फगली में एक्टर अक्षय कुमार के साथ काम किया है। फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। बॉक्सर होने के अलावा विजेंदर हरियाणा पुलिस में डीएसपी भी हैं। उनके प्रोफेशनल बॉक्सिंग में आने को लेकर भी काफी विवाद हो चुका है।

लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox