
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की जेल बेल सेल और पी ओ टीम ने घोषित अपराधी को ख्याला दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चलाने और चोंट पहुंचाने के मामले में शामिल था।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया आरोपी व्यक्ति इरशाद जानबूझकर अपनी ट्रायल से फरार है। लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाने के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने नियमित कानून बनाए हुए हैं। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एएसआई विनोद, एचसी दिनेश, सिपाही कुलवंत, सिपाही अंकुर, सिपाही रोहित और सिपाही जयदीप की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। घोषित अपराधी इरशाद को पकड़ने के लिए टीम लगातार काम कर रही है। द्वारका मोड़ पर स्थित टीम को इरशाद की गुप्त सूचना मिली, जो पता बदल कर ख्याला दिल्ली में रह रहा है। टीम ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को ख्याला दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच करने पर पता लगा कि माननीय एलडी कोर्ट ने इरशाद को पी ओ घोषित किया हुआ था।
पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम इरशाद पुत्र मोहम्मद हुसैन आजाद बताया और वह डीडीए कॉलोनी, ख्याला, दिल्ली का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने अन्य कई मामलों के सुलझने की संभावना बताई है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार