मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हिंसा के लिए मांगी माफी, शांति की अपील की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हिंसा के लिए मांगी माफी, शांति की अपील की

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 3 मई, 2023 से शुरू हुई हिंसा के लिए मणिपुर के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सभी समुदायों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की और कहा कि नया साल पुराने विवादों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है। मुख्यमंत्री ने यह बयान इंफाल में अपने आवास पर दिया, जहां वे राज्य सरकार के विकास कार्यों और आने वाली योजनाओं के बारे में बात कर रहे थे।

किफायती हवाई सेवाएं और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कदम

मुख्यमंत्री ने मणिपुर में हवाई यात्रा के महंगे किराए को कम करने के लिए एलायंस एयर की किफायती सेवाओं की घोषणा की है। इस योजना के तहत, हवाई यात्रा का किराया 5,000 रुपये से अधिक नहीं होगा, और सरकार यात्रियों को किराए पर सब्सिडी भी देगी। यह सेवा इंफाल-गुवाहाटी, इंफाल-कोलकाता और इंफाल-दीमापुर मार्गों पर सप्ताह में दो बार चलाई जाएगी।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने मणिपुर में अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सरकार इन प्रवासियों की पहचान करने के लिए बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चला रही है और जनवरी 2025 से आधार-लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

विस्थापित परिवारों का पुनर्वास और सुरक्षा के कदम

मणिपुर में हुई हिंसा के बाद, 2058 विस्थापित परिवारों को उनके घरों में वापस बसाया गया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई है। 6000 लूटे गए हथियारों में से 3,000 से अधिक हथियारों को बरामद किया गया है, और अब तक 625 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मणिपुर सरकार समर्पित शिक्षकों को पुरस्कार देने की योजना बना रही है, जिसमें उन्हें मासिक सैलरी में डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। इसके अलावा, मणिपुर सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 32% से बढ़ाकर 39% किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने और 3 मई, 2023 से पहले की स्थिति को वापस लाने के लिए सभी समुदायों को एकजुट होकर काम करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox