
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर बीच सड़क पर एक युवती को पीटने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियों में एक आदमी एक युवती को पीट रहा है और फिर उसे वैगन आर टैक्सी में जबरन डालकर फरार हो जाता है। लेकिन अब इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास एक युवक द्वारा महिला की पिटाई किए जाने और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने की घटना को लेकर पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का वीडियो शेयर किया और कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने लिखा महिला को जबरन गाड़ी में डालने और पीटने की इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं इन लोगों के खिलाफ आयोग सख्त एक्शन सुनिश्चित करेगा। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मंगोलपुरी फ्लाईओवर घटना में शामिल कार चालक को ढूंढ निकाला गया है। इस कार को उबर से बुक किया गया था। एक महिला और दो युवकों ने इस कार को रोहिणी से विकासपुरी के लिए बुक किया था। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेगी।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?