भारत रत्न अटल जी की जयन्ती पर हुआ काव्योत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत रत्न अटल जी की जयन्ती पर हुआ काव्योत्सव

-फिट एन शाइन क्लब में कवि कुल गौरव अटल जी को कवियों ने दी श्रद्धाजंलि

बहादुरगढ़/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/ – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर स्थानीय फिट एन शाइन क्लब में काव्योत्सव का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली, रोहतक व बहादुरगढ़ के कवियों ने कवि कुल गौरव अटल जी को याद करते हुए उन्हें अपने भाव पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि बीके नवीन वाही के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने की।

कवयित्री सुनीता सिंह की सरस्वती वंदना से शुरू हुए काव्योत्सव में जहाँ उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं वहीं लंदन की यात्रा पर गये कवि विनोद गिरधर ने वीडियो कॉलिंग के जरिये एक गीत सुनाकर अटल जी की जीवन शैली पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. मंजु दलाल,बिल्लू मांडोठी,पवन गहलोत, देशराज देश व स. गुरमीत सिंह ने जहाँ अपनी काव्य रचनाओं से मंत्रमुग्ध किया वहीं कवि- कलाकार विरेंद्र कौशिक ने अपनी हरियाणवी रचनाओं की छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि नवीन वाही व कुमार राघव ने अपनी कविताओं के अलावा अटल जी की कविताएं भी सुनाईं। किशोर मनु, कृष्ण प्रजापति व कौशल समीर ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। गीतकार विद्यार्थी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान अटल जी से हुई अपनी यादगार मुलाकातों से जुड़े कुछ रोचक संस्मरण भी सुनाए। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि वाही सहित सभी कवियों को सम्मानित भी किया गया। क्लब के निदेशक दम्पति डॉ. मोनिका व राजीव अहलावत के आभार ज्ञापन के साथ काव्योत्सव का समापन हुआ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox