भारत ने पाकिस्तान से की मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने पाकिस्तान से की मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग,

-मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है आतंकी हाफिज सईद

इस्लामाबाद/नई दिल्ली/ – भारत ने पाकिस्तान से लश्कर ए तैयबा के संस्थापक और खूंखार मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईदी के प्रत्यर्पण की मांग की है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से औपचारिक मांग की है। बता दें कि हाफिज सईद पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से हाफिज सईद को भारत प्रत्यर्पित करने की कानूनी कार्रवाई शुरू करने की अपील की है। हालांकि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

भारत में मोस्ट वॉन्टेड है हाफिज सईद
बता दें कि हाफिज सईद एक पाकिस्तानी आतंकी और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का संस्थापक है और जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में  शामिल रहा है। भारत में वह मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड भी हाफिज सईद ही है। कुछ साल पहले तक हाफिज सईद पाकिस्तान में खुला घूम रहा था और अपने संगठन के लिए चंदा जुटा रहा था

लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने के बाद साल 2019 में हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया और आतंक के वित्त पोषण के आरोप में उसे 15 साल जेल की सजा सुनाई गई। बीते साल भी पाकिस्तान की अदालत ने हाफिज सईद को आतंकी घटनाओं के लिए पैसे जुटाने के आरोप में 31 साल जेल की सजा सुनाई थी।

पाकिस्तान में चुनाव लड़ रही हाफिज सईद की पार्टी
अमेरिका ने भी हाफिज सईद को आतंकी घोषित किया हुआ है और उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया हुआ है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाफिज सईद भले ही कथित तौर पर जेल में बंद है लेकिन पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आम चुनाव में उसकी पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी लाहौर सीट से पार्टी का उम्मीदवार है। पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा की राजनीतिक शाखा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox