भारत ने पदकों का लगाया सैंकड़ा, अब तक 107 मेडल जीते

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने पदकों का लगाया सैंकड़ा, अब तक 107 मेडल जीते

-ईरान को हराकर भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क/शिव कुमार यादव/- भारत ने एशियन गेम्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदकों का सैंकड़ा लगा दिया है। शनिवार को भारत ने मेंस कबड्डी इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत ने विवादों से घिरे फाइनल मैच में ईरान को 33-29 से हरा दिया। भारत के अब तक 28 गोल्ड सहित 107 मेडल हो गए हैं। भारत के 107 मेडल होने पर पीएम मोदी ने एशियाड खिलाड़ियों को बधाई दी है।

दोनों टीमें जब 28-28 की बराबरी पर थी तब पॉइट्स को लेकर विवाद हो गया। मैच सस्पेंड करना पड़ा था। विवाद सुलझने के बाद मुकाबला फिर शुरू हुआ और भारत ने गोल्ड जीत लिया। भारत को दिन के अन्य गोल्ड मेंस क्रिकेट, आर्चरी (2 गोल्ड), बैडमिंटन और विमेंस कबड्डी में मिले।वहीं दीपक को कुश्ती में रजत पदक मिला। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में 100 मेडल का आंकड़ा पार करते हुए कुल 107 पदक हासिल किये हैं। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे। भारत ने इस बार 28 गोल्ड, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीते है। इसके साथ होंगझाउ एशियाड में भारत का अभियान खत्म हो गया है। भारत ने 14वें दिन कुल 12 पदक जीते हैं।

10 अक्टूबर को एशियाई मेडलिस्ट से मिलेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियाड में जीते सभी खिलाड़ियों से 10 अक्टूबर को मिलेंगे। मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा-एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों तक पहुंच गए हैं।

मैं सभी एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं। हर एक प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

एशियाड के 13वें दिन भारत ने जीते 9 मेडल
हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का इकलौता गोल्ड हॉकी में आया। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया।

भारतीय हॉकी टीम ने इस जीत के साथ पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। भारत ने 13वें दिन 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 9 मेडल जीते है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox