’भारत दिखायेगा दुनिया को शांति का रास्ता’- मोहन भागवत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’भारत दिखायेगा दुनिया को शांति का रास्ता’- मोहन भागवत

-विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन में मोहन भागवत ने कहा

बैंकॉक/शिव कुमार यादव/- इस बार थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित हो रहे विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सब भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त करने के बाद भी दुनिया संतुष्ट नहीं है। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत दुनिया को शांति का रास्ता दिखायेगा। मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया एक परिवार है और हम सभी को आर्य बनाएंगे। लोग भौतिक सुख पाने के लिए एक-दूसरे से लड़ने और हावी होने की कोशिश करते हैं। हमने इसका अनुभव किया है।


आज की दुनिया अब लड़खड़ा रही
मोहन भागवत ने आगे कहा, ’आज की दुनिया अब लड़खड़ा रही है। इसने दो हजार वर्षों से खुशी, आनंद और शांति लाने के लिए कई सारे प्रयोग किए हैं। इतना ही नहीं, भौतिकवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद की कोशिश की है। सब भौतिक सुख प्राप्त कर लिया है, लेकिन फिर भी संतुष्टि नहीं है।’

भारत से उम्मीद
उन्होंने कहा, ’ भौतिक सुख सुविधाओं के बावजूद लोग खुश नहीं हैं। दुनिया ने कोविड काल के बाद पुनर्विचार शुरू कर दिया है। ऐसे में लगता है कि वे इस सोच में एकमत हैं कि भारत रास्ता दिखाएगा क्योंकि भारत पहले भी ऐसा कर चुका है। उन्हें भारत से उम्मीद है और वहीं हमारे समाज और राष्ट्र का भी यही उद्देश्य है।’

दुनिया एक परिवार
उन्होंने कहा कि दुनिया एक परिवार है और हम सभी को आर्य बनाएंगे, जो एक संस्कृति है। लोग भौतिक सुख पाने के लिए एक-दूसरे से लड़ने और हावी होने की कोशिश करते हैं। हमने इसका अनुभव किया है।

अगर हम विश्व में शांति और सद्भाव…
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ’कुछ महीने पहले, विश्व मुस्लिम परिषद के महासचिव भारत आए थे और वहां अपने भाषणों में उन्होंने कहा था कि अगर हम विश्व में शांति और सद्भाव चाहते हैं, तो भारत के साथ जुड़ना जरूरी है। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है। यही कारण है कि हिंदू समाज अस्तित्व में आया।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox