
मानसी शर्मा / – पीएम मोदी ने भारत की धरती को मुस्लिमों के लिए जन्नत बताया है। हाल ही में विदेशी अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ को दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत की धरती मुस्लिमों के लिए जन्नत है। पीएम मोदी ने कहा, दुनिया में अन्य जगहों पर उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद उन्हें भारत में एक सुरक्षित आश्रय मिल गया है, वे खुशी से रह रहे हैं और समृद्ध हो रहे हैं।
चीन से तुलना पर कही ये बात
वहीं, भारत की तुलना चीन से किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि आपने चीन के साथ तुलना की है, लेकिन भारत की तुलना अन्य लोकतंत्रों के साथ करना अधिक उपयुक्त हो सकता है। वहीं, हमास-इजरायल संघर्ष पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं मिडिल ईस्ट इलाके के नेताओं के संपर्क में रहता हूं। अगर शांति की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भारत कुछ भी कर सकता है, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे।
विपक्षी दलों पर सरकार की सख्ती पर बोले पीएम
इस बीच, जब उनसे विपक्षी दलों पर उनकी सरकार की सख्ती के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया और दावा किया कि एक इकोसिस्टम है जो जानबूझकर उन पर और उनकी पार्टी पर आरोप लगाने के लिए स्वतंत्रता का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कथित इकोसिस्टम उनकी और भगवा पार्टी की आलोचना करने के लिए संपादकीय, टीवी चैनल, सोशल मीडिया, वीडियो, ट्वीट आदि का उपयोग कर रहा है। “उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। लेकिन दूसरों को तथ्यों के साथ जवाब देने का समान अधिकार है।”





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा