भारत-कनाडा के रिश्ते हुए तल्ख, निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत नाराज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत-कनाडा के रिश्ते हुए तल्ख, निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत नाराज

-दोनो देशों ने एक-दूसरे के रायनयिकों को किया निष्कासित

नई दिल्ली / शिव कुमार यादव / – जी-20 के बाद से लगातार भारत-कनाडा के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। कनाडाई प्रधानमंत्री मंत्री जस्टिन ट्रूडो के सोमवार के निज्जर हत्याकांड के बयान के बाद तो अब नौबत यहां आ गई है कि नाराज भारत ने कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। वहीं इसी तरह की कार्यवाही कनाडा ने भी की है।
          कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया। कनाडा सरकार का आरोप है कि भारतीय राजनयिक हत्याकांड की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे और वह भी तब जब कनाडाई एजेंसी इस मामले की जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं कनाडा की ओर से खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत ने नाराजगी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा की ओर से राजनयिक को निकाले जाने के फैसले का विरोध करते हुए आज कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया। साथ ही उन्हें कनाडा के एक वरिष्ठ उच्चायुक्त को निष्कासित किए जाने की जानकारी दी। इस राजनयिक को पांच दिन के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को आरोप लगाए कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। कनाडाई एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने जोर दिया कि कनाडा की धरती में कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है।

संसद में पीएम ने दिया यह बयान
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बताया कि नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात की थी। इस दौरान मैंने उन्हें कहा था कि हत्याकांड की जांच में भारत सरकार की कोई भी संलिप्तता अस्वीकार्य होगी। मैंने उनसे जांच में सहयोग करने का आग्रह किया था। कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या हुई है। इसकी जांच में किसी विदेशी सरकार की संलिप्तता हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है। उनकी सरकार खुद कनाडा एजेंसियों के साथ काम कर रही हैं। सरकार और एजेंसियों के बीच समन्वय है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox