ब्रिटेन में आम चुनाव का ऐलान, 4 जुलाई को डलेंगे वोट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन में आम चुनाव का ऐलान, 4 जुलाई को डलेंगे वोट

ब्रिटेन में आम चुनाव का ऐलान, 4 जुलाई को डलेंगे वोट

लंदन/शिव कुमार यादव/- ब्रिटेन में आम चुनाव के ऐलान के बाद सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी और लेबर पार्टी ने अपने-अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ ही उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने भी प्रचार शुरू कर दिया। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर और उनकी छाया कैबिनेट ने भी लोगों को अपने पक्ष में करने की शुरुआत कर दी है। पीएम ऋषि सुनक ने बुधवार को सभी को चौंकाते हुए 4 जुलाई को आम चुनाव कराने का ऐलान किया।

’हर वोट के लिए लड़ेंगे’
44 वर्षीय ऋषि सुनक ने बुधवार को पीएम आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों पर बारिश में भीगते हुए आम चुनाव की तारीख का एलान किया। सुनक ने गुरुवार को पूर्वी लंदन से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। चुनाव अभियान के दौरान सुनक ’स्पष्ट योजना, निर्भीक कार्रवाई और सुरक्षित भविष्य’ का नारा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ’अगले कुछ हफ्तों तक वे हर वोट के लिए लड़ेंगे।’

सुनक के एलान ने चौंकाया
लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर ने ’परिवर्तन’ का नारा दिया है। स्टर्मर ने कहा कि 4 जुलाई को हमारे पास मौका है कि हम इस अराजकता को रोकें। हम पेज पलट सकते हैं और एक नई शुरुआत कर ब्रिटेन का पुनर्निर्माण कर सकते हैं और इस देश को बदल सकते हैं।’ ब्रिटेन में अगले साल जनवरी में चुनाव होने थे और उम्मीद की जा रही थी कि अक्टूबर से पहले सुनक चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं करेंगे, लेकिन बुधवार को सुनक ने सभी को चौंकाते हुए आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया।

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सुनक का फोकस
सभी चुनाव पूर्व सर्वे में विपक्षी लेबर पार्टी मजबूत स्थिति में है और लेबर पार्टी को कंजरवेटिव पार्टी पर अच्छी खासी बढ़त हासिल है। ऐसे में माना जा रहा था कि अगर सुनक अक्तूबर तक आम चुनाव के एलान को टालते तो भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिलने वाला था। फिलहाल ब्रिटेन में मुद्रास्फीति नियंत्रण में है और 2.3 फीसदी की दर पर बीते तीन वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है। ऐसे में सुनक ने इस मौके को भुनाते हुए आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। सुनक का प्रचार अभियान भी अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर फोकस रहेगा, जबकि विपक्षी पार्टी के पास इस मामले में कोई खास योजना नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox