बेरहम शिक्षकः पांचवी कक्षा की छात्रा का तोड़ा हाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेरहम शिक्षकः पांचवी कक्षा की छात्रा का तोड़ा हाथ

-दरी-पट्टी ठीक नही करने के नाम पर शिक्षक बना हैवान, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

जयपुर/शिव कुमार यादव/- दरी-पट्टी ठीक करने को लेकर एक बेरहम शिक्षक ने पांचवी कक्षा की मासूम बच्ची का डंडें से मारते-मारते हाथ तोड़ दिया। हालांकि बच्ची ने दरी-पट्टी ठीक भी कर दी थी लेकिन फिर भी शिक्षक हैवान बन गया। अब इस मामले की आंच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सामने पंहुच गई है जिसमे ंमंत्री जी ने जांच के आदेश दिए है।
         बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में लगातार सरकार के द्वारा समस्या समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को इस शिविर में एक गंभीर मामला सामने आया जिसमें एक बालिका ने उसके टीचर पर उसका हाथ तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।
          आरोप है कि टीचर ने छात्रा को दरी पट्टी ठीक करने को बोला और छात्रा ने दरी पट्टी ठीक भी कर दी पर फिर भी टीचर ने उसका हाथ तोड़ दिया। इस घटना को सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए।

डंडे से मारते-मारते तोड़ा हाथ
जानकारी के अनुसार, पीड़िता का नाम मानवी है और उसकी उम्र 10 साल है, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलिया खेड़ी में कक्षा 5 में पड़ती है। शनिवार को छात्रा विद्यालय गई थी. कक्षा में उसके शिक्षक अब्दुल अजीज ने उसे दरी पट्टी ठीक करने को कहा. छात्र का कहना है कि उसने शिक्षक के कहे अनुसार दरी पट्टी ठीक कर दी थी, लेकिन फिर भी शिक्षक आग बबूला हो गया और बोला कि तू मेरी बात नहीं मानती।
इसके बाद डंडा लेकर उस मासूम मारते-मारते उसका हाथ तोड़ दिया। रोती हुई बालिका घर पहुंची. इसके ग्राम पंचायत असकली के सरपंच आबिद खान पीड़ित बालिका को लेकर जुल्मी में चल रहे शिविर में शिक्षा मंत्री सामने पहुंचे।

विभाग ने जारी किए जांच का आदेश
शिक्षा मंत्री ने शिविर में ही मौजूद उपाधीक्षक घनश्याम मीणा को मौके पर ही जीरो रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित थाने को प्रेषित करने और आरोपी शिक्षक को तत्काल राउंडअप करने के निर्देश दिए। इस पर शिविर में ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई. वहीं शिविर में उपस्थित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कोटा सतीश जोशी को मंत्री दिलावर ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
          जिसके बाद खैराबाद सीबीईओ श्रीमती कीर्ति ने तत्काल दोषी शिक्षक अब्दुल अजीज के खिलाफ जांच करने के आदेश जारी कर दिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox