बीएसपी व एआईएमआईएम कर सकते हैं यूपी में चुनावी गठबंधन, नेताओं की बातचीत जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसपी व एआईएमआईएम कर सकते हैं यूपी में चुनावी गठबंधन, नेताओं की बातचीत जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। सभी दल सत्ता की चाबी के लिए अपनी विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन करने के लिए मैदान तैयार कर रहे है। जहां कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का मन बनाया हुआ है वहीं सपा छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने में रूचि दिखा रही है। अब बसपा व एआईएमआईएम के बीच भी चुनावी खिचड़ी पकनी शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का गठबंधन हो सकता है।
                            इस संबंध में एआईएमआईएम यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि इस गठबंधन को लेकर दोनों पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन से सबको चैंकाने वाली एआईएमआईएम यूपी में भी अपना भविष्य तलाश रही है. एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीते महीनों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी की थी. इसमें ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल यादव जैसे नेताओं का नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में बीएसपी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। पार्टी ने विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसके खाते में महज 19 सीटें ही आ पाई थीं। उसे कुल 22.23 फीसदी वोट मिले थे। वहीं ओवैसी की पार्टी ने भी पिछली बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उसका खाता तक नहीं खुल सका था। एआईएमआईएम ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox