
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की क्रैक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाईक बरामद की है। आरोपी पर पहले भी चोरी, स्नेचिंग व आर्म्स एक्ट में 5 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिले के सीमांत थानों की पुलिस अपराधियों के सीमापार आवागमन को लेकर पूरे क्षेत्र में पैनी नजर बनाये हुए है। किसी भी सूचना व संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस तुरंत कार्यवाही करती है और अपराधियों को पकड़ती है। 10 जुलाई को बीएचडी थाना पुलिस की क्रैक टीम के हवलदार समय सिंह व पूरनमल झाड़ोदा के गंदा नाला पर गश्त कर रहे थे तभी उन्होने एक बाइक सवार को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उन्होने उससे पूछताछ की और बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा नही पाया जिसपर टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने में जब बाइक की जांच की गई तो पता चला की वह बाइक मोहन गार्डन क्षेत्र से चोरी की गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान भूपेश पुत्र नीरज निवासी आरजेड-87, राजीव नगर, अनाज मंडी के पास, नजफगढ़, नई दिल्ली आयु-22 वर्ष के रूप में की है। पलिस ने बताया कि आरोपी पर नजफगढ़, बाबा हरिदास नगर व मोहन गार्डन थाने में 5 मामले दर्ज है। वह अपनी नशे की लत के चलते पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता है।





More Stories
दिल्ली के शिकारपुर गांव, दौलतपुर, झटीकरा, में बंदरों का आतंक, मूक पशुओं पर हमले से ग्रामीणों में रोष
दिल्ली-NCR में ‘नटवरलाल’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 मामलों में रहा है शामिल
20 साल से फरार उम्रकैद की दोषी गिरफ्तार, पहचान बदलकर हरिद्वार में रह रही थी
अमेजन-एप्पल टेक सपोर्ट बनकर विदेशियों से ठगी, अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत
उत्तराखंड रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न