बीआरजी ग्रुप के नन्हे-मुन्नों धावको ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी ग्रुप के नन्हे-मुन्नों धावको ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

-हिन्दी की कविताओं से सबका मनमोहा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- खेल जगत में अपनी पहचान बना चुका बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावको ने हिन्दी दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर बीआरजी ग्रुप के नन्हे-मुन्ने धावकों ने कविताओं के माध्यम से सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाऐं दी।
                     इस अवसर पर लविश ,प्रभात, कार्तिक, लविश अजय, सतीश, , वेरोनीका क्रित, नैन्सी ,क्रिस ,लिज़ा,शुभम नरेंद्र, दीपक,विकास, विजय, दिव्यम,नवीन, दिनेश, आदित्य और आयुष ने अपना संदेश देते हुए कहा कि मातृभाषा को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। हिन्दी हमारी मातृ भाषा है और इसे हम सब मिलकर आगे बढ़ायेंगे। हिंदी को विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली तीसरी भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। आधुनिक युग में अंग्रेजी भाषा जरुरी है लेकिन अपनी राष्ट्रभाषा को भी नहीं भूला चाहिए। इसके लिए इसे काम काज में शामिल करना होगा। देश के सच्चे और अच्छे नागरिक के रूप में हमे अपनी भूमिका निभानी चाहिए। हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास करने की जरूरत है। वहीं ग्रुप के कोच दीपक छिल्लर ने कहा कि नन्हे-मुन्नों धावक खेल में तो अपना जलवा दिखा ही रहे है अब वो अपनी मातृभाषा को लेकर भी काफी जागृत है। आज हिन्दी दिवस पर बच्चों ने कविताओं के माध्यम से अपना संदेश दिया और सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाऐं दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox