बिहार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार !

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार !

मानसी शर्मा / –  बिहार में बीते लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार पर लगा विराम अब हट सकता है। सूत्रों से मिली ख़बर के अनुसार जल्द ही नीतीश कुमार की अगुवाई में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं बता दें, कि अभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री हैं। जिनमें 2 सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं। इनके अलावा बीजेपी के डॉ.प्रेम कुमार, जदयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शपथ ले चुके हैं।

इस तारीख को हो सकता है विस्तार!
ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 मार्च की तारीख को हो सकता है। गौरतलब है कि इस विस्तार में सदन के सदस्यों की संख्या के अनुसार सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बन सकते हैं।

विधान परिषद के लिए नामांकन हुआ शुरू
वहीं ख़बर है कि बिहार विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने 3 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। साथ ही विधायकों की संख्या के आधार पर देखें तो बिहार विधान परिषद में बीजेपी के हिस्से चार सीटें आती हैं लेकिन पार्टी ने हम पार्टी के संतोष मांझी को अपने हिस्से की एक सीट दे दी थी। बीजेपी ने MLC की बाकी तीन सीटों के लिए मंगल पांडेय, प्रो. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। और ये सभी आज अपना नामांकन भरेंगे।

महागठबंधन के 5 उम्मीदवार भी विधानपरिषद में करेंगे नामाकंन
साथ ही महागठबंधन के भी 5 उम्मीदवार आज विधानपरिषद के लिए नामाकंन करेंगे। वहीं राजद की ओर से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और वरिष्ठ पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही दो अन्य उम्मीदवारों में राजद प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली के नाम शामिल हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox