बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोल्ड चेन स्नैचर गिरफ्तार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-चोरी की स्पोर्ट्स बाइक और मोबाइल बरामद -12 मामलों में शामिल सक्रिय अपराधी सीसीटीवी की मदद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/- द्वारका जिले के थाना बिंदापुर की क्रैक टीम ने एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जो गोल्ड चेन स्नैचिंग समेत कई मामलों में वांछित था। आरोपी के पास से एक चोरी की स्पोर्ट्स बाइक और एक चोरी किया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी आमिर खान पर पहले से 12 से अधिक लूट, चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज पाए गए हैं।

सक्रिय अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर
थाना बिंदापुर पुलिस को लगातार सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत हेड कांस्टेबल नीरज, प्रदीप, कॉन्स्टेबल नरेंद्र, राजेश दागर और आशीष की एक टीम बनाई गई। यह टीम SHO नरेश सांगवान और एसीपी रजकुमार के निर्देशन में इलाके में घूम रहे संदिग्ध अपराधियों पर कड़ी निगरानी रख रही थी।

टीम ने करीब 200 से 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उनमें दिखाई दे रहे एक संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रेस करते हुए उसे बिंदापुर स्थित DDA फ्लैट्स के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुए कई अहम खुलासे
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आमिर खान (25 वर्ष) बताया। उसने खुलासा किया कि वह अपने साथी आकाश के साथ सागरपुर इलाके से एक स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर लाया था, जिसका इस्तेमाल दोनों स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं के लिए कर रहे थे।

6 नवंबर को इन्हीं दोनों ने बिंदापुर में एक महिला की सोने की चेन छीनी थी। आरोपी ने यह भी बताया कि छीनी गई चेन फिलहाल उसके साथी आकाश के पास है। आमिर खान की गिरफ्तारी के बाद बाइक और चोरी किया गया मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आमिर खान, निवासी महावीर एन्क्लेव, डाबरी, एक कुख्यात अपराधी है और नशे का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह 12 से अधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें स्नैचिंग, चोरी और लूट जैसे अपराध शामिल हैं।

बरामदगी
चोरी की स्पोर्ट्स बाइक (थाना सागरपुर क्षेत्र से चोरी)
एक मोबाइल फोन (थाना बिंदापुर क्षेत्र से चोरी)

पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में बढ़ रहे स्ट्रीट क्राइम को रोकने की दिशा में बड़ी सफलता है। आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox