बालौर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वयोवृद्ध शिक्षाविद् धर्मेंन्द्र यादव ने फहराया तिरंगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बालौर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वयोवृद्ध शिक्षाविद् धर्मेंन्द्र यादव ने फहराया तिरंगा

-इस अवसर पर भारत की एकता, अखंडता व भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिलाई शपथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादुरगढ़ के बालौर गांव में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर गांव के वयोवृद्ध एवं शिक्षाविद् धर्मेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायत के आग्रह पर ग्राम पंचायत भवन में तिरंगा फहराया। इस समारोह का आयोजन बालौर गांव के सरपंच राजेश यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी, पंच, बच्चे व काफी संख ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर बालौर के सरकारी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति के गीत पेश कर सबका मन मोह लिया।


                   ध्वजारोहण करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व प्रोफेसर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि देश एक तरफ विकास के रास्ते पर चल रहा है वहीं देश में अलगाववादी ताकते भी बढ़ रही है। इसलिए हम सबको मिलकर देश की एकता, अखंडता व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होने बच्चों को अपने बचपन की कुछ यादों को भी बताया और कहा कि वह भी इसी स्कूल से पढ़े है और आज आपकों देखकर उन्हे अपना बचपन याद आ गया। उन्होने गांव में भाईचारे व विकास के कार्यों को मिलकर करने का आहवान किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच राजेश यादव ने मुख्यअतिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि अपनो बुजुर्गों को सम्मान देना ही हमारी संस्कृति है। इस अवसर उन्होने मुख्यअतिथि के साथ ध्वजारोहण किया और सभी को देश के प्रति समर्पित रहने और देश की एकता, अखंडता व भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ दिलाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सतबीर यादव, जवाहर यादव, हरपाल सिंह यादव, राज सिंह नंबरदार, धर्मसिंह, शेर सिंह यादव, होश्यार सिंह यादव, राजबीर यादव के साथ-साथ बालौर स्कूल के शिक्षक बलजीत सिंह, सुशीला देवी, सीमा व अनूप सिंह भी उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर सरपंच राजेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया बच्चों को लड्डू बांटे गये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox