बालाजी श्रीवास्तव होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, लेंगे एसएन श्रीवास्तव की जगह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बालाजी श्रीवास्तव होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, लेंगे एसएन श्रीवास्तव की जगह

-1988 बैच के आईपीएस अधिकारी है बालाजी श्रीवास्तव
NM News Balaji shrivastva

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बालाजी, बुधवार को रिटायर हो रहे कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव की जगह लेंगे। बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में सतर्कता शाखा के विशेष आयुक्त थे।
गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव होंगे। हालांकि, उनको अभी एडिशनल चार्ज (अतिरिक्त भार) ही दिया गया है। बालाजी श्रीवास्तव पहले पुद्दुचेरी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) थे और वर्तमान में विशेष पुलिस आयुक्त (सतर्कता) हैं। उन्होंने मिजोरम के महानिदेशक और दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।
बता दें कि एस एन श्रीवास्तव अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर थे। हालांकि, उन्हें पिछले महीने पूर्ण रूपेण इस पद पर नियुक्त किया गया था। गृह मंत्रालय द्वारा पिछले महीने जारी आदेश में कहा गया कि 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी को अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद पर काम करने की मंजूरी दे दी गयी है। उन्हें पिछले साल फरवरी में दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इससे पहले उन्हें सीआरपीएफ से लाकर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) के रूप में तैनात किया गया था।
यहां यह भी बता दें कि मौजूदा पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव की नियुक्ति दिल्ली दंगे के दौरान फरवरी 2020 में की गई थी। वह बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। एसएन श्रीवास्तव ने दंगे पर काबू पाने और राजधानी में शांति कायम रखने में अहम भूमिका निभाई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox