ड्रोन हमले से उपजे नये हालातों पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ड्रोन हमले से उपजे नये हालातों पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग

-बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रहे मौजूद
NM PM Modi Meeting

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जम्मू कश्मीर में तेजी से बदल रहे हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक हाईलेवल बैठक हो रही है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद हैं। हालांकि इस बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे और एयरफोर्स चीफ ने उन्हे ब्रीफ किय
यहां बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में अचानक तेजी आई है हालांकि सुरक्षाबल इसका माकूल जवाब दे रहे है। लेकिन अब दहशतगर्द व उनके आका नये हत्थकंडों के साथ हमले कर रहे है जिसमें सेना संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है ताकि सेना का मनोबल गिरा सकें और अवाम में दहशत का माहौल पैदा कर सकें। दरअसल हाल ही में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला हुआ है। पीएम की बैठक में इस पर भी चर्चा होगी. एनएसए डोभाल और रक्षा मंत्री पीएम को जम्मू में सुरक्षा तैयारियों को लेकर अपडेट देंगे। साथ ही जियो फेंसिंग तकनीक पर भी बैठक के दौरान विस्तार से चर्चा की जाएगी। बता दें कि एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले को भारत की ओर से यूनाइटेड नेशन में भी उठाया गया है। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार रात हुए ड्रोन हमले की जांच एनआईए कर रही है। अब सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एंजेंसी आईएसआई का हाथ है। सूत्रों ने कहा है कि ये हमला लश्कर ने आईएसआई के इशारे पर किया था। हमले में चीन में बने ड्रोन के इस्तेमाल का शक जताया गया है।
भारत सरकार का उद्देश्य है कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का आगाज हो। इसके लिए परिसीमन पूरा होने के साथ ही चुनाव करवा दिए जाएं। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में गुपकार दल के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी। इस बैठक में आठ दलों के 14 नेता शामिल हुए थे। लेकिन यही बात दहशतगर्दों व उनके आका पाकिस्तान को नागवार गुजर रही है और वो मिलकर क्षेत्र में अशांति फैलाने के नये-नये षडयंत्र रच रहे है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox