शाबाश दीपिका- दुनिया की नंबर एक तीरअंदाज बनी दीपिका कुमारी, पीएम ने दी बधाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शाबाश दीपिका- दुनिया की नंबर एक तीरअंदाज बनी दीपिका कुमारी, पीएम ने दी बधाई

-तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास, जीते 3 स्वर्ण, बढ़ाया देश का मान
NM News Deepika Kumari

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरअंदाजी विश्व कप में इतिहास रच दिया। पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाते हुुए दुनिया की नंबर एक तीरंदाज अंदाज बन गई है। दीपिका की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी है और कहा कि दीपिका पर देश को गर्व है। वही नजफगढ़ मैट्रो न्यूज पेपर तीर अंदाज दीपिका की इस सफलता पर उन्हे शुभकामनाऐं देता है और यह उम्मीद करता है कि दीपिका अपना यही प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान में होने वाले ओलंपिक में भी देश का नाम यूं ही रोशन करेंगी और स्वर्ण पदकों से देश की झोली भर देंगी।
भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में इतिहास रच दिया। विश्व कप स्टेज 3 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा को 6-0 से जीतकर स्वर्ण पदक की अपनी हैट्रिक पूरी। इस जीत के साथ दीपिका दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी ने सोमवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें दीपिका को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने दूसरी बार तीरंदाजी में यह उपलब्धि हासिल की है।
यहां बता दें कि रांची से ताल्लुक रखने वाली 27 वर्षीया दीपिका कुमारी ने साल 2012 में पहली बार तीरंदाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। रविवार को दीपिका ने व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

सोमवार को विश्व तीरंदाजी की तरफ से आधिकारिक ट्वीट कर कहा गया, दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी में पहली रैंक हासिल कर ली है। दीपिका कुमारी ने पहले अंकिता भकत और कोमालिका बारी के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को आसानी से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने अपने पति अतानू दास के साथ 0-2 से पिछड़ने के बाद नीदरलैंड के सेफ वान डेन और गैब्रिएला की जोड़ी को 5-3 के अंतर से हराते हुए गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद दीपिका ने रूस की 17वीं रैंक प्राप्त एलिना ओसीपोवा को 6-0 के अंतर से हराकर तीसरा स्वर्ण पदक जीता। दीपिका के ओवर ऑल पदकों की बात की जाए तो 9 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं।
दीपिका के तीरंदाजी विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने और विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने पर उनके पिता ने प्रसंन्ता जाहिर करते हुए कहा, हम दीपिका की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं, उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में मेडल हासिल करना है। हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने पति के साथ ओलंपिक से स्वर्ण पदक लाएगी। हालांकि महिला रिकर्व टीम पिछले हफ्ते तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से चूक गयी थी और इस स्वर्ण पदक से उसने इस निराशा को कम करने की कोशिश की है। अतनु ने जीत के बाद कहा, ‘‘यह शानदार अहसास है. पहली बार हम एक साथ फाइनल में खेल रहे थे और हमने एक साथ जीत हासिल की. बहुत खुशी महसूस हो रही है.। अतनु और दीपिका ने पिछले साल शादी की थी और 30 जून को उनकी पहली वर्षगांठ होगी. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हम एक दूसरे के लिये बने हैं. लेकिन मैदान में हम युगल नहीं हैं बल्कि अन्य प्रतिस्पर्धियों की तरह हम एक दूसरे को प्रेरित करते हैं, सहयोग करते हैं और एक दूसरे का समर्थन करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox