नई दिल्ली/- गत दिनों मैन रोहतक रोड स्थित पंजाबी बाग शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास वेडिंग (महक) वेंकट हॉल में श्याम बाबा की दीवानी फ्लाइंग क्वींस लेडीज क्लब द्वारा श्याम बाबा जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं श्याम बाबा जी का दीदार किया। इस अवसर पर श्याम बाबा संध्या का आयोजन किया गया जिसमें आशा सिंगला व सुनील गुप्ता की टीम ने बाबा के भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

फ्लाइंग ट्विंस लेडीज, फ्लाइंग क्वींस, क्वींस लेडीज क्लब की मुख्य आयोजक कमल मोंगा जी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि श्याम बाबा जी का जन्मदिन हर साल बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भजन संध्या के तहत आशा सिंगला व सुनील गुप्ता ने अपने भजनों के द्वारा सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से कमल मोंगा, खुशी, पूनम, नीति, नैंसी, सुभाष जिंदल, मीनू गुप्ता, उषा सोमानी, अंशिका गोयल, दीपा मेंदीरत्ता, नीतू सिंघल एवं अनिल अरोड़ा सह संपादक निदेशक चेतन एडवरटाइजिंग आदि गणमान्य जन मौजूद रहे।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान