बहादुरगढ़ में एसीपी दिनेश के समर्थन में उभरा जन आंदोलन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सामाजिक संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-    बहादुरगढ़ में एसीपी दिनेश कुमार के समर्थन में आज एकजुट होकर लोगों ने सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध रैली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लाल चौक तक निकाली गई, जिसमें स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता भी शामिल हुए। सभी ने “एसीपी दिनेश को वापिस लाओ” के नारे लगाकर प्रशासन से उनका ट्रैफिक चार्ज बहाल करने की मांग की।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के प्रयासों की सराहना
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एसीपी दिनेश कुमार ने बहादुरगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार किया था। अतिक्रमण हटाने और सड़क किनारे फैली अव्यवस्था को खत्म करने के उनके प्रयासों से शहर में यातायात सुचारू हुआ था। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारी को दंड नहीं, बल्कि प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

बुलडोजर कार्रवाई से शुरू हुआ विवाद
कुछ दिन पहले शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जब सब्जी की टोकरी और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया, तो सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद एसीपी दिनेश कुमार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उनका ट्रैफिक चार्ज हटा लिया गया।

जनता की मांग – बहाल हो चार्ज, मिले न्याय
अब वही जनता, जो उनके कार्यकाल में शहर के सुचारू यातायात की गवाह रही, खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एसीपी दिनेश ने केवल अपने कर्तव्य का पालन किया था। उन्होंने नियमों के अनुसार कार्रवाई की थी, इसलिए उन्हें बहादुरगढ़ का ट्रैफिक चार्ज वापस मिलना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox