‘बसपा और बीजेपी ने अंदर ही अंदर मिलाया हाथ’- अखिलेश यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘बसपा और बीजेपी ने अंदर ही अंदर मिलाया हाथ’- अखिलेश यादव

-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष पर किया वार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंडाल ही नहीं बाहर धूप में लोग खड़े हैं। ये कानपुर के संदेश है कि इस बार न केवल जीत हो रही बल्कि कानपुर व अकबरपुर प्रत्याशी बड़े मतों से जीत रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपाई जितना झूठ बोल रहे विश्व में कोई नहीं बोला। इनका घोषणा पत्र झूठा निकला। 10 साल में कोई वादा सही नहीं निकला।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंडाल ही नहीं, बाहर धूप में लोग खड़े हैं। ये कानपुर के संदेश है कि इस बार न केवल जीत हो रही बल्कि कानपुर व अकबरपुर प्रत्याशी बड़े मतों से जीत रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपाई जितना झूठ बोल रहे, विश्व में कोई नहीं बोला। इनका घोषणा पत्र झूठा निकला। 10 साल में कोई वादा सही नहीं निकला। चौथा चरण बीच का चरण है। इससे पहले तीन व बाद में तीन। ये चौथा चरण बैलेंस खत्म कर देगा भाजपा का। भाजपा को खत्म करने के लिए अब चार कदम चलना है।
अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी छोड़िए। न खाद मिली, मिली तो चोरी हुई। ताली थाली बजवाकर वैक्सीन लगवा दिया। किसानों को नैनो यूरिया दिलवा दी, जिसका कोई लाभ नहीं।

अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इस सरकार का हर पेपर लीक हो जाता है। ये कैसी सरकार है, लीकेज नहीं रोक पा रही। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे।

भाजपा और बसपा अंदर से हाथ मिलाए हुए हैं: अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज लोस के झींझक कृपालपुर में कहा कि भाजपा और बसपा अंदर से हाथ मिलाये हुए हैं। इसके चलते इनकी पार्टी के लोग अब दूसरी जगह जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox