
बॉलीवुड/अनीशा चौहान/- बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक घर पर शुक्रवार तड़के फायरिंग की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। सुबह करीब साढ़े तीन बजे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर पर धावा बोलते हुए 8–10 राउंड गोलियां दागीं। इस दौरान परिवार के सदस्य किसी तरह बच निकले। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।
हमलावरों ने की घर की रेकी
जानकारी के मुताबिक, बदमाश वारदात से पहले घर की रेकी कर चुके थे। हमले के दौरान दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी भी घर पर मौजूद थीं। करीब 7–8 मिनट में बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। गोदारा ने फेसबुक पोस्ट और वॉइस मैसेज जारी कर दावा किया कि यह हमला खुशबू पाटनी द्वारा संतों पर की गई कथित टिप्पणियों का नतीजा है। पोस्ट में लिखा गया—”जो हमारे सनातन धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा, उसके घर पर ठांय-ठांय होगी… ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे।”
पिता जगदीश पाटनी की प्रतिक्रिया
दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी (रिटायर्ड सीओ) ने इस घटना पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार सनातनी मूल्यों का सम्मान करता है, लेकिन बेटी की बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने रोहित गोदारा की धमकी को हल्के में लेते हुए कहा, “संविधान में अभिव्यक्ति की आज़ादी है, सोशल मीडिया पर ऐसी बातें आम हैं। इसे गंभीरता से नहीं लेता।”
पुलिस की कड़ी कार्रवाई
फायरिंग की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घर को घेर लिया और सुरक्षा कड़ी कर दी। घर के बाहर गार्ड्स और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पांच टीमें, एसओजी और सर्विलांस यूनिट जांच में जुट गई हैं। पुलिस विभाग ने परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?