नई दिल्ली/मधु विहार/उमा सक्सेना/- मधु विहार के सी-ब्लॉक स्थित सरकारी विद्यालय की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। हालिया बरसात के बाद विद्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते सैकड़ों विद्यार्थी पानी से घिरी कक्षाओं में पढ़ाई करने को विवश हैं। शिक्षा का माहौल गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। यह विद्यालय मधु विहार क्षेत्र का एकमात्र सरकारी विद्यालय है, जहाँ सातों ब्लॉकों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। ऐसे में जलभराव की समस्या पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार पर प्रत्यक्ष आघात है।

समाजसेवी एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन तथा आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने इस स्थिति को “गंभीर लापरवाही” करार देते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने नजफगढ़ ज़ोन की अध्यक्ष श्रीमती सविता पवन शर्मा और उपायुक्त से तुरंत हस्तक्षेप कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
सोलंकी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थिति न केवल विद्यार्थियों की शिक्षा को बाधित करेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करेगी।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई