बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेर पानी व क्षेत्रपाल स्लाइडिंग के पास बोल्डर आने से अवरुद्ध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेर पानी व क्षेत्रपाल स्लाइडिंग के पास बोल्डर आने से अवरुद्ध

-यात्रियों से यथास्थान रुकने की अपील

चमोली/अनीशा चौहान/- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्रपाल स्लाइडिंग से पहले और भनेर पानी क्षेत्र में भारी बोल्डर व मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। चमोली जनपद के अंतर्गत आने वाले इस राजमार्ग पर पीपलकोटी और नंदप्रयाग के बीच यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। वर्तमान में सड़क को खोलने का कार्य प्रशासन द्वारा जारी है।

प्रशासन के अनुसार, मार्ग में कई अन्य स्थानों पर भी भारी मलबा व पत्थर गिरने की सूचना है, जिससे रास्ता पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसके चलते बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल जहां हैं वहीं सुरक्षित स्थान पर रुके रहें।

यात्रियों को रोकने के निर्देश
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा भी यात्रियों को कमेड़ा, घोलतीर, व रुद्रप्रयाग क्षेत्र में रोका जा रहा है। पुलिस व प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि जब तक चमोली जनपद के अंतर्गत आने वाला मार्ग पूरी तरह सुचारु नहीं हो जाता, तब तक कोई भी यात्री आगे की यात्रा न करें।

प्रशासन ने यह भी बताया कि मौसम की स्थिति और मलबा हटाने की प्रक्रिया पर निरंतर नजर रखी जा रही है, और जैसे ही मार्ग सुरक्षित रूप से खुल जाएगा, यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन की ओर से दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox